धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से 13 हजार 609 हुए लाभान्वित…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-27 | 14:14h
update
2022-07-27 | 14:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से 13 हजार 609 हुए लाभान्वित…

raipur@khabarwala.news

दंतेवाड़ा 27 जुलाई 2022 : स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे में निरन्तर सुदृढ़ीकरण करते हुए सभी लोगों के जीवन को बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने हेतु राज्य शासन आज मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर हर क्षेत्र में पहुंच विस्तार कर आम लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। साथ ही अपनी जीवनशैली में परिवर्तन ला रहे हैं। ऐसे ही जिले में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से लोगों को सस्ती दवाई उपलब्धता ने महंगी दवाइयों पर निर्भरता कम किया है। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है इस योजना के तहत आम जनता को कम से कम 50 प्रतिशत की छूट पर दवाई एवं सर्जिकल आइटम्स सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। दवाइयों की नियमित आपूर्ति हेतु जिले में किरंदुल, बचेली, दंतेवाड़ा, गीदम और बारसूर कुल 5 दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अब तक कुल-37.74 लाख रुपये का विक्रय किया गया है और इस योजना तहत लगभग 13 हज़ार 609 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 30 कंपनियों की लगभग 251 प्रकार की दवाइयां एवं 27 सर्जिकल आईटम उपलब्ध है। इसके अलावा जनरल आइटम जैसे रिंग गार्ड बाम आयोडेक्स, विक्स वेपोराइजर इनहेलर, डेटॉल, इच गार्ड, वेपोराइजर मशीन सेनेटरी पैड, गर्भनिरोधक के अलावा अन्य ऐसे ही आईटम एम.आर.पी. दर उपलब्ध है। शहरी स्वास्थ्य अधोसंरचना के साथ-साथ विभिन्न जांच दवाइयों आदि की सुलभ एवं सस्ती वैकल्पिक व्यवस्था हेतु शहर के नागरिकों को गुणवत्ता युक्त जेनेरिक दवाईया एवं सर्जिकल आईटम सस्ती दरों पर सुलभता से उपलब्ध कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना प्रारंभ किया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से नागरिकों को उनके निवास स्थान के पास ही रियायती दरों पर जेनेरिक दवाइयों को क्रय करने का अवसर मिल रहा है।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 03:20:14
Privacy-Data & cookie usage: