Weather alert: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज भारी बारिश के आसार…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-26 | 08:28h
update
2022-07-26 | 08:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather alert: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज भारी बारिश के आसार…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर: मानसून द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ इलाके में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। उधर सूरजपुर इलाके में सूखे की स्थिति के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं जांजगीर-चांपा जिले के देवरीमठ निवासी युवक मनोज कुमार कुर्रे (32) की महानदी में डूबने से मौत हो गई। वह दस साल से लापता था और दो महीने पहले ही घर लौटा था।

पिछले 55 दिनों में प्रदेश में 536.7 मिमी वर्षा हुई है। यह सामान्य की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के एक जिले में अति भारी वर्षा और 12 जिलों में ज्यादा वर्षा हुई है। इसके साथ ही छह जिलों में सामान्य वर्षा, पांच जिलों में कम वर्षा और तीन जिलों में अति कम वर्षा हुई है। रायपुर में 334.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 25 प्रतिशत कम है।

सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अधिकतम तापमानों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। प्रदेशभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी मुंगेली में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 12:45:00
Privacy-Data & cookie usage: