कमार जनजाति पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन दुधावा में संपन्न…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-23 | 18:01h
update
2022-07-23 | 18:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कमार जनजाति पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन दुधावा में संपन्न…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर 23 जुलाई 2022 :विषेष रूप से कमजोर जनजाति कमार के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता (खेल मड़ई) का आयोजन दिन शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधावा के खेल मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राजगीत के साथ षुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष नरहरपुर संजूलता नेताम, उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू, जनपद सदस्य सुखचंद नेताम, सरपंच दुधावा ष्याम बाई नेताम और कमार समाज के अध्यक्ष दुकालूराम षोरी की उपस्थिति में खेल मड़ई का आयोजन किया गया। हमारे जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के 12 गांव में कमार जनजाति के 73 परिवार निवासरत हैं, जिसमें पुरूषों की संख्या 142, महिलाओं की संख्या 134 इस प्रकार कमार जनजातियों की कुल जनसंख्या 276 है।

Advertisement

खेल प्रतियोगिता में पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल गुलेल, गेड़ी दौड़, भौंरा, रस्साखींच, कबडडी, मटका दौड़, फुगड़ी, सुई धागा दौड,़ इत्यादि का आयोजन किया गया। शालेय प्रतियोगिता अंतर्गत बालक एवं बालिका हेतु तीन वर्ग 06 वर्ष से 10 वर्ष तक, 10 वर्ष से 14 वर्ष एवं 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा व्यस्क वर्ग अंतर्गत 18 वर्ष एवं अधिक की महिला एवं पुरूष हेतु खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक वर्ग 6 से 10 वर्ष में गुलेल प्रतियोगिता में भीमाडीह के रवि मरकाम प्रथम बासनवाही के आरजू षोरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गेड़ी दौड़ में भीमाडीह के रवि मरकाम प्रथम बासनवाही के आरजू षोरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भौंरा में भीमाडीह के समीर मरकाम प्रथम, बादल के देवराज कुंजाम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साखीच में रविमरकाम, आरजू षोरी, देवराज कुंजाम, समीर मरकाम और अमर मरकाम प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुगड़ी में गनेष्वरी प्रथम, प्रतिज्ञा द्वितीय प्राप्त किया। सुईधागा दौड़ में अनिता प्रथम, कन्या कुमारी द्वितीय, मटका दौड़ में प्रतिज्ञा प्रथम, गनेष्वरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम, जनपद सदस्य सुखचंद नेताम, सरपंच ष्ष्याम बाई नेताम, परियोजना प्रषासक माखनसिंह ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर सहित बड़ी ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 00:58:44
Privacy-Data & cookie usage: