पॉवर वीडर से रंजीत को अब खेती करने में हो रही आसानी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-22 | 14:37h
update
2022-07-22 | 14:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पॉवर वीडर से रंजीत को अब खेती करने में हो रही आसानी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जशपुरनगर 22 जुलाई 2022 :दूरस्थ अंचल के किसानों के उद्यान विभाग की योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। किसान उद्यान विभाग अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना का लाभ लेने वाले लाभान्वित किसान दुलदुला विकासखंड के ग्राम बंगुरकेला निवासी श्री रंजीत सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत 1 लाख रुपए की लागत का पॉवर वीडर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर पॉवर वीडर उपलब्ध कराया गया है।

किसान रंजीत ने बताया कि वे अपने खेतों में उद्यानिकी फसलों के साथ विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियों का उत्पादन करते हैं। पूर्व में खेतों करने में काफी परेशानियॉ होती थी। किराये पर ट्रेक्टर लेना पड़ता था, लागत भी अधिक आती थी और समय पर कार्य भी नहीं हो पाता था।

श्री सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा प्राप्त पॉवर वीडर से अब खेती किसानी आसानी से हो जाती है। खतपतवार नियंत्रण भी जो जाता है। साथ ही समय एवं राशि की भी बचत होती है। जिससे आय में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:24:35
Privacy-Data & cookie usage: