22 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-22 | 02:23h
update
2022-07-22 | 02:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
22 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों से भेंट होगी। दैनिक कार्यों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

वृष राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कला-संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।

 

मिथुन राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से परेशान हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

Advertisement

कर्क राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव आने के योग बन रहे हैं।

 

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभव है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि भी होगी। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं

 

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। नौकरीमीठे खानपान में रुचि भी रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

 

धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी प्रॉपर्टी से आय के स्रोत विकसित होंगे।

मकर राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।

 

कुंभ राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते है। आत्मसंयत रहें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

मीन राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में भी संयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 09:14:50
Privacy-Data & cookie usage: