बोलेरो और बाइक से ले जा रहे थे ड्रग्स, 4 किलो गांजा बरामद, 6 गिरफ्तार…

– www.khabarwala.news

schedule
2022-07-22 | 11:58h
update
2022-07-22 | 11:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बोलेरो और बाइक से ले जा रहे थे ड्रग्स, 4 किलो गांजा बरामद, 6 गिरफ्तार… …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर : मोहन नगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने 4 किलोग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।

दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुष्पक नगर झरोखा पैलेस के पास गांजा की बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही है। पुलिस ने वहां अपने मुखबिरों को एक्टिव किया। गुरुवार को सूचना मिली कि एक बोलेरो में गांजा लेकर कुछ लोग पहुंचे हैं।

इस पर मोहन नगर थाने और साइबर सेल की संयुक्त टीम को वहां भेजा। दोनों टीमों ने एक साथ मौके पर दबिश दी तो वहां से बोलेरो को पकड़ा गया। बोलेरो के पास ही एक बाइक सवार खड़ा था। जैसे ही पुलिस ने बोलेरो को पकड़ा बाइक सवार वहां से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे भी पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चिकू हियाल बताया। उसने बताया कि वह अपने साथी कुलदीप सिंह, विमल कुमार तांडी, अभय एक्का, विनय चौहान और वाई नागराज के साथ मिलकर बोलेरो और बाइक से गांजा की तस्करी करता है। पुलिस को तलाश में चार किलो गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 22:14:26
Privacy-Data & cookie usage: