भूतपूर्व सैविकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगी छात्रवास की सुविधा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-22 | 16:49h
update
2022-07-22 | 16:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भूतपूर्व सैविकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगी छात्रवास की सुविधा…

raipur@khabarwala.news

रायपुर 22 जुलाई 2022 :सभी भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा सत्र 2022-2023 में रायपुर में छात्रावास की सुविधा मिलेगी। रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुन्द एवं गरियाबंद जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और आश्रितों से इसके लिए 25 अगस्त तक आवेदन लिए जांएगे। केवल जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर में पंजीकृत भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवा और आश्रित ही आवेदन कर सकेंगे। जिन भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओ के बच्चे इस छात्रावास में रहकर स्कूल अथवा कॉलेज का अध्ययन पूर्ण करना चाहते है, वे अपने बच्चों के नाम, कक्षा, स्कूल और कॉलेज इत्यादि का विवरण जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर मे आकर 25 अगस्त तक नाम तथा विवरण जमा करें अथवा ईमेल dsworaipur@yahoo.com के माध्यम से भी विवरण भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 19:49:27
Privacy-Data & cookie usage: