विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत लवन पहुँचकर कलेक्टर ने लगवाया अपना टीका… – www.khabarwala.news

विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत लवन पहुँचकर कलेक्टर ने लगवाया अपना टीका…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-22 | 14:40h
update
2022-07-22 | 14:40h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत लवन पहुँचकर कलेक्टर ने लगवाया अपना टीका…
विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत लवन पहुँचकर कलेक्टर ने लगवाया अपना टीका… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

बलौदाबाजार, 22जुलाई2022 :विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत कलेक्टर रजत बंसल ने आज टीकाकरण के प्रति जागरूकता के संदेश देने खुद लवन नगर पंचायत स्थित टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर अपना बुस्टर डोज लगवाया। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम की सदस्य सीएचओ प्रभा निषाद ने कलेक्टर श्री बंसल को कोविडशील्ड का टीका लगाया। इस दौरान उन्होनें आम जनता से अपील करते हुए कोविड का टीका आवश्यक रूप से लगाने का आग्रह किया।

Advertisement

श्री बसंल पहले आकस्मिक रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लवन का निरीक्षण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होनें भर्ती हुए मरीजों से पुछताछ कर सुविधाओं के लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होने ओपीडी कक्ष,लैब, धनवन्तरी मेडीकल स्टोर सहित अन्य कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होनें नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू होकर नगर की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मीना बार्वे एवं उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने एचटीपी प्लांट के हैंडओवर एवं नगर भवन के पास जर्रर हुए भवनों के संबंध में अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चित्रलेखा चंद्रवंशी,सीएमओ प्रणव प्रधान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गौरतलब है कि जिले में कोविड के लगातार बढ़ते प्रभाव एवं प्रभावित मरीजों में पुनःश्वास की समस्या को देखते हुए कोविड से बचाव हेतु कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पुनः दो दिवसीय 22 एवं 23 जुलाई को विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिलें में कुल 422 साइट बनाया गया है। उक्त शिविर का अयोजन दो पालियों में सुबह 7 बजे से लेकर दोहपर 1 बजे तक एवं दोहपर 3 बजे से लेकर रात 8 बजे तक होगा। आज दोपहर 3 बजे तक 11 हजार 6 सौ व्यक्तियों ने अपना टीका लगवाया है जिसमें विकासखंड बलौदाबाजार 1 हजार 703,भाटापारा 2 हजार 277, बिलाईगढ़ 736, कसडोल 1 हजार 517, पलारी 1 हजार 670 एवं सिमगा में 3 हजार 697 शामिल है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.03.2025 - 00:15:22
Privacy-Data & cookie usage: