मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी के गौठान का किया निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-22 | 14:50h
update
2022-07-22 | 14:50h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी के गौठान का किया निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

बालोद 22 जुलाई 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी पहुॅचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पैरी में सुराजी गॉव योजना के तहत् निर्मित गौठान का अवलोकन कर वहॉ संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठान में नियमित रूप से गोबर खरीदी करें, जिसके पश्चात वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण, पैकेजिंग व विक्रय सतत् रूप से जारी रखें। उन्होंने वर्मी टैंक से पानी के निकासी हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर अब तक उत्पादित किए गए वर्मी कम्पोस्ट और उसके विक्रय की जानकारी भी ली। श्री शर्मा ने एसएचजी शेड में संचालित किए जा रहे अगरबत्ती निर्माण का अवलोकन कर स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह की महिलाओं ने बताया कि वे प्रतिदिन अगरबत्ती का निर्माण कर रही हैं, इससे उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है। सलाहकार श्री शर्मा ने समूह की महिलाओं को नियमित रूप से आजीविकामूलक कार्यों से जुड़े रहने प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान में मुर्गीपालन शेड का भी अवलोकन कर अब तक हुए मुनाफे की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री शर्मा ने गौठान में मवेशियों के बीच पहुॅचकर चारवाहों से चर्चा की। उन्होंने चारवाहों से गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों की संख्या, नस्ल सहित उनके द्वारा अब तक विक्रय किए गए गोबर की भी जानकारी ली। चारवाहों ने बताया कि गौठान में मवेशी प्रतिदिन आते हैं, उनके लिए यहॉ चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। वे प्रतिदिन गौठान का गोबर इकट्ठा करते हैं तथा उसे गौठान में ही विक्रय कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। जिससे वे काफी खुश हैं। सलाहकार श्री शर्मा ने गौठान में उपस्थित भारतमाता वाहिनी समूह के सदस्यों से भी चर्चा की और बहुत अच्छा कार्य कर रही समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सार्वा को 500 रूपए प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया। श्री शर्मा ने गौठान में पानी के बेहतर निकासी, खाली जगहों पर वृक्षारोपण व उसकी सुरक्षा, पशुओं के लिए पशु चिकित्सा शिविर, चारवाहों के बैठने की व्यवस्था आदि करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने भी गौठान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 01:00:27
Privacy-Data & cookie usage: