देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी द्रोपदी मुर्मू…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-21 | 16:52h
update
2022-07-21 | 16:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी द्रोपदी मुर्मू…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नई दिल्ली: देश को 15वां राष्ट्रपति मिलने का रास्ता साफ हो गया। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुरमू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

आज हुए मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भारी मतों से पराजित किया है हांलांकि वोटों की गिनती अभी जारी है। इसकी घोषणा देर रात तक होने की संभावना है।

राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होना संभावित है। भारत के 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं द्रोपदी मुर्मू के प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को मिले सिर्फ 145600. जबकि NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 378000 वोट मिले।

संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है। पहले चरण की गिनती में सांसदों के वोट गिने गए। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे।

अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है। कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग से भी उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।

बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 11:36:47
Privacy-Data & cookie usage: