रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : बड़ी संख्या में जुटने लगे नेता और कार्यकर्ता…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-21 | 10:47h
update
2022-07-21 | 10:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : बड़ी संख्या में जुटने लगे नेता और कार्यकर्ता…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। ED यानी इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के समक्ष आज नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पेशी बस शुरू होने ही वाली है। इसे लेकर प्रदेश में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

राजधानी रायपुर में पुजारी पार्क के पास स्थित ED दफ्तर के सामने इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भव्य पंडाल तान दिया है। सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरनास्थल पर आना शुरू हो गया है। प्रदर्शन में शामिल होने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बुधवार को कुछ नेताओं के साथ धरनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उनहोंने कहा कि, ED भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही है। इसकी भूमिका मोदी सरकार में भाजपा के प्रचार-प्रचार तंत्र के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते है जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है। उन सवालों से बचने के लिए मोदी सरकार ED का नोटिस भेजती है। लेकिन पूरी कांग्रेस, भाजपा के इन हथकंडों का डट कर मुकाबला करेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 21:32:15
Privacy-Data & cookie usage: