छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-20 | 07:05h
update
2022-07-20 | 07:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर: मानसून द्रोणिका के प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 से 23 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते वातावरण में ठंडकता बढ़ी है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से अभी लगातार बारिश होगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:22:09
Privacy-Data & cookie usage: