राजगीत ”अरपा पैरी के धार“ के सुमधुर गीत के साथ शुरू हो रहा है कलेक्टोरेट में काम काज…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-19 | 12:21h
update
2022-07-19 | 12:21h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजगीत ”अरपा पैरी के धार“ के सुमधुर गीत के साथ शुरू हो रहा है कलेक्टोरेट में काम काज…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बालोद 19 जुलाई 2022 :राज्य शासन के मंशा अनुरूप कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट बालोद में शिष्ट एवं अभिनव परम्परा की शुरूवात करते हुए प्रतिदिन राजगीत के माध्यम से कामकाज की शुरूवात की जा रही है। कलेक्टर डांॅ. सिंह के निर्देशानुसार अब प्रतिदिन राजगीत “अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार” के सुमधुर गीत के साथ कलेक्टोरेट में कामकाज प्रारंभ हो रहा है। कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय पहुॅचकर प्रतिदिन सुबह 9ः58 बजे राजगीत का सस्वर गायन कर अपने-अपने कार्यालयो में कार्य शुरू कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर डा.ंॅ गौरव कुमार सिंह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने समवेत स्वर में राजगीत का गायन किया। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयो में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए। राजगीत के गायन के दौरान आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव, सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 10:37:30
Privacy-Data & cookie usage: