पत्र में सरकार पर आरोप लगाने वाला सार्वजनिक पत्र लिखने के लिए टीएस सिंहदेव पर कार्रवाई की मांग…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अंदरूनी विवाद एक बार फिर दिल्ली जाएगा। बीती रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद 61 विधायकों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर दिल्ली भेजने की तैयारी की है। इसमें जयसिंह अग्रवाल को छोड़कर 10 मंत्रियों के भी हस्ताक्षर हैं। पत्र में सरकार पर आरोप लगाने वाला सार्वजनिक पत्र लिखने के लिए टीएस सिंहदेव पर कार्रवाई की मांग की गई है। सिंहदेव ने भी अपना पक्ष रखने के लिए हाईकमान से मुलाकात का समय मांगा है।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर अशोक गहलोत ने 20 जुलाई को अहमदाबाद में बैठक का समय तय किया है। उनका मामला आने से पहले ही वे दिल्ली होकर अहमदाबाद जाने का कार्यक्रम बना चुके थे। अब कोई नेता दिल्ली जाता है ताे हाईकमान से मिलने का समय मांगता ही है। मैंने भी मांगा है। मिलता है तो सभी मुद्दों पर बात होगी।

विधायक दल की बैठक में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग संबंधी सवाल पर सिंहदेव ने कहा, सभी अनुभवी विधायक हैं। लंबे समय से राजनीतिक जीवन में हैं। उनका अपना दृष्टिकोण है। अगर उनको लगता है कि यह अनुशासनहीनता है तो उनको स्वतंत्रता है अपनी राय रखने की। मैंने उस पत्र के माध्यम से बस अपनी मंशा सामने रखी थी।

सिंहदेव ने कहा, वे 20 को विधानसभा में नहीं रह पाएंगे। 21 को भी शायद न लौट पाएं। उस दिन विधानसभा में उनके विभागों से जुड़े प्रश्न होने हैं। अगर नहीं आ पाऊंगा तो किसी साथी मंत्री ने निवेदन कर लूंगा कि उनके विभागों के प्रश्नों का जवाब दे दें। 22 जुलाई को विधानसभा की कार्यवाही में आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *