छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों और प्रदेश की कला संस्कृति व साहित्य को संजोने एन.आर.आई. सेल का गठन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-19 | 10:38h
update
2022-07-19 | 10:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों और प्रदेश की कला संस्कृति व साहित्य को संजोने एन.आर.आई. सेल का गठन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 19 जुलाई 2022 :राज्य सरकार द्वारा विभिन्न देशों में निवासरत छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों को एक सूत्र में जोड़ने तथा प्रदेश की कला संस्कृति एवं साहित्य को संजोए रखने के लिए एन.आर.आई. सेल का गठन किया गया है। भारतीय मूल के कोरबा निवासी श्री पल्लव शाह को एन.आर.आई. सेल का समन्वयक मनोनीत किया गया है। श्री शाह वर्तमान में बोस्टन (एम.ए), यू.एस.ए. में निवासरत है। एन.आर.आई. सेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति एवं साहित्य को संजोए रखने के साथ-साथ उनका व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अप्रवासी भारतीयों के साथ जीवंत सम्पर्क बनाए रखने तथा राज्य की प्रगति के लिए ऐसे अप्रवासी भारतीयों से सुझाव-सूचनाएं प्राप्त करने तथा उनके क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 02:20:40
Privacy-Data & cookie usage: