19 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-19 | 02:53h
update
2022-07-19 | 02:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
19 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि– मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आएंगी।

वृष राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी रुके हुए कार्य के पूरा होने की उम्मीद है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Advertisement

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। किसी पैतृक कारोबार से लाभ में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। विवाद की स्थिति बन सकती है। संभलकर रहें।

 

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्रोध की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति से बचें।

धनु राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

 

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। लाभ के योग हैं।

 

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु वाणी में मधुरता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिल सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

 

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र से विवाद की स्थिति बन सकती है। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं।

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 12:34:16
Privacy-Data & cookie usage: