खाद्य मंत्री भगत ने रेडी-टू-ईट को चखकर किया गुणवत्ता जांच…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-19 | 17:29h
update
2022-07-19 | 17:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
खाद्य मंत्री भगत ने रेडी-टू-ईट को चखकर किया गुणवत्ता जांच…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 19 जुलाई 2022 :गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान रेडी-टू-ईट को चखकर गुणवत्ता की जांच की। बैठक में उपस्थित राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल सहित अधिकारियों ने भी रेडी-टू-ईट का स्वाद चखा। मंत्री श्री भगत ने कहा कि सरकार रेडी-टू-ईट के तहत दी जाने वाली पैक्ड भोजन की गुणवत्ता की जांच की और निरंतर रेडी-टू-ईट की क्वालिटी मेंटेन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के 47 सेक्टर में 1460 आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट का वितरण किया जा रहा है। रेडी-टू-ईट का निर्माण छतीसगढ़ राज्य बीज निगम द्वारा किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने केंद्रों में रेडी-टू-ईट का वितरण महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 06:29:49
Privacy-Data & cookie usage: