लगातार बारिश से देश के इन राज्यों में मचाई भारी तबाही…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-18 | 07:03h
update
2022-07-18 | 07:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
लगातार बारिश से देश के इन राज्यों में मचाई भारी तबाही…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली। मानसून आने के बाद देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखी जा रही है। लगातार बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, असम, केरल और आंध्र प्रदेश समेत कई हिस्से प्रभावित हुए हैं।

Advertisement

कई राज्यों में भारी बारिश के जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी कड़ी में खराब मौसम ने महाराष्ट्र में एक जून से अबतक 104 लोगों की जान ली है। वहीं केरल में बारिश के कारण 6 बांधों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश होने के साथ ही कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में अबतक 104 की मौत

महाराष्ट्र मौसम विभाग ने रविवार को रिपोर्ट जारी कर बताया कि मानसून के आने के साथ यानी 1 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 104 लोगां की मौतें हो चुकी है। बता दें यहां पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हो गई। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बारिश, आकाशीय बिजली, भूस्खलन और पेड़ गिरने को मौत की वजह बताया गया। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में दो गांव भारी बारिश से प्रभावित हुए और तीन लोग लापता बताए गए हैं।

केरल में रेड अलर्ट

लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से केरल का भी हाल बेहाल हो गया है। केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते राज्य में मुल्लापेरियार और इडुक्की सहित कई बांधों में जलस्तर उनकी भंडारण क्षमता के करीब पहुंच रहा है। केरल मौसम विभाग के अनुसार, केएसईबी के नियंत्रण वाले छह बांधों में पानी रेड अलर्ट स्तर पर और एक में ऑरेंज अलर्ट के स्तर पर है।

गुजरात में तूफान

देश के अन्य राज्यों समेत गुजरात में भी भारी बारिश में तबाही मचाई है। ओखा में गुजरात तट से 70 किलोमीटर दूर अरब सागर में उठ रहे तूफान के कारण 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवा चल रही है। बताया जा रहा है कि ये तूफान ओमान की ओर बढ़ रहा है। IMD के अधिकारी दबाव क्षेत्र पर शनिवार सुबह पोरबंदर तट से 100 किलोमीटर पश्चिम में उसके बनने के बाद से नजर रख रहे हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.09.2024 - 18:13:47
Privacy-Data & cookie usage: