मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1703 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-18 | 11:44h
update
2022-07-18 | 11:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1703 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

धमतरी, 18 जुलाई 2022 :मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह अगस्त हेतु कुल 1703 किं्वटल 70 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 888 प्राथमिक स्कूलों के लिए 784 क्ंिवटल 70 किलोग्राम और 456 माध्यमिक स्कूलों के लिए 919 किं्वटल खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 345 स्कूलों के लिए 400 किं्वटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 206 प्राथमिक स्कूलों के लिए 179 किं्वटल 30 किलोग्राम और 139 माध्यमिक स्कूलों के लिए 221 किं्वटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 54 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एजीओ को 80 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 34 प्राथमिक स्कूलों के लिए 39 क्विंटल और 20 माध्यमिक स्कूलों के 41 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।

इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 304 स्कूलों के लिए 500 किं्वटल 30 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 185 प्राथमिक स्कूलों के लिए 218 किं्वटल 70 किलोग्राम और 119 माध्यमिक स्कूलों के लिए 381 किं्वटल 60 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 300 किं्वटल 90 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 137 किं्वटल 80 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 163 किं्वटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 421 किं्वटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 209 किं्वटल 90 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 211 किं्वटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 02:06:43
Privacy-Data & cookie usage: