गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, जनपद पंचायत के 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-16 | 13:37h
update
2022-07-16 | 13:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, जनपद पंचायत के 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर 16 जुलाई 2022 :गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी हेतु पषुधन की संख्या का पंजीयन एवं गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी नही होने, गौठान समिति द्वारा महिला स्व-सहातया समूह को गोबर नहीं दिये जाने, मल्टी एक्टीविटी की एंट्री एप में नही किये जाने तथा गौठानों में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के विक्रय में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तृतीय चरण के गौठानों में वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन सहित अन्य कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा सभी जनपद पंचायत के 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगामी तीन दिवस में शत प्रतिषत कार्यों को पूर्ण कर गोधन न्याय योजना एवं जी-मैप के साप्टवेयर में इसकी एंट्री कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देषित किया गया है।

Advertisement

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, जनपद पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.एस. बढ़ई, जनपद पंचायत अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.आर. साहू, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.के गुप्ता, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आषीष डे तथा जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अष्वनी यादव सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भानुप्रतापपुर एन.आर. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोयलीबेड़ा दिनेष कुंजाम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दुर्गूकोंदल डी.आर कोमरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ महात्मा तरेता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर एल.एन. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चारामा राजकुमार सिन्हा और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कांकेर बी.मेश्राम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा उन्हें तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देष दिये गये हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.09.2024 - 20:25:13
Privacy-Data & cookie usage: