राशिफल 12 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-12 | 03:25h
update
2022-07-12 | 03:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 12 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा का संयोग है। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

Advertisement

 

कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अत्‍यधिक समय ज्ञानार्जन में लगाएं। लिखने-पढ़ने कुछ सीखने में लगाएं। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

 

तुला-किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

 

वृश्चिक-धन का आवक बढ़ेगा। कूटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी लेकिन वाणी के कारण कुछ तू-तू, मैं-मैं की स्थिति हो सकती है। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-ऊर्जावान बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी रहेगी। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता रहेगी। शुभता में वृद्ध‍ि होगी। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-खर्च की अधिकता मन की परेशानी को बढ़ाएगा। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

 

कुंभ-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम, संतान, व्‍यापार अद्भुत है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

मीन-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अत्‍यंत शुभ समय है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 00:02:56
Privacy-Data & cookie usage: