’आमामुड़ा व्यपवर्तन योजना: नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा’…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-11 | 13:37h
update
2022-07-11 | 13:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’आमामुड़ा व्यपवर्तन योजना: नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा’…

raipur@khabarwala.news

बिलासपुर 11 जुलाई 2022 :जिले के बेलगहना तहसील के जरगा गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। भू-अर्जन के मूल्यांकन के लिए सामाजिक समाघात दल का गठन किया गया है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम जरगा के ग्राम पंचायत भवन में जनसुनवाई आयोजित कर भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। समाघात दल ने बताया कि आमामुड़ा व्यपवर्तन के नहर निर्माण पूरा होने से फसलों के लिए सिंचाई सुविधा मिलेगी और गाँवों के किसान लाभन्वित होंगे। मूल्यांकन में पाया गया कि जरगा गांव में भू-अर्जन से 1.170 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हो रही है। समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। समाघात दल ने भू-अर्जन के संबंध में पुनर्वासन और पुनर्व्यस्थापन का उचित मूल्यांकन कर भू-अर्जन की अनुशंसा भी की।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 06:34:00
Privacy-Data & cookie usage: