www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 7 जुलाई 2022 :छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू (केबिनेट मंत्री दर्जा) 11 जुलाई सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में दोपहर 2 बजे सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर एन वर्मा (राज्य मंत्री दर्जा) एवं सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी भी उपस्थिति रहेंगे।बैठक में शासन के समस्त विभागों द्वारा अन्य पिछड़े वर्गों के हित में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी के बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थिति होने कहा गया है।