मेसन टाईलिंग और रिटेल सेल्स एसोसिएट का सीएमटी कॉलेज भिलाई में दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-07 | 14:16h
update
2022-07-07 | 14:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मेसन टाईलिंग और रिटेल सेल्स एसोसिएट का सीएमटी कॉलेज भिलाई में दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण…

raipur@khabarwala.news

धमतरी, 07 जुलाई 2022 :दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित योजना के तहत परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के जरिए ग्रामीण युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कौशल विकास अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से सीएमटी भिलाई, जिला दुर्ग में कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें कम्प्यूटर प्रशिक्षण, स्पोकन इंग्लिश, पर्सनालिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Advertisement

इसके तहत पंजीयन के लिए इच्छुक पात्र जरूरतमंद युवाओं से आगामी 11 से 15 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए हैं। निःशुल्क और आवासीय युक्त मेसन टाइलिंग ट्रेड के लिए आठवीं और रिटेल सेल्स एसोसिएट प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास आवेदक पात्र होंगे। कोर्स के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति और छः पासपोर्ट फोटो के साथ जिला जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय धमतरी स्थित प्रथम तल कक्ष क्रमांक 10, कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 79992-23892 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 19:50:00
Privacy-Data & cookie usage: