​​​​​​​मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 05 करोड़ 07 लाख रूपये के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-07 | 16:58h
update
2022-07-07 | 16:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
​​​​​​​मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 05 करोड़ 07 लाख रूपये के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 7 जुलाई 2022 : रायपुर जिले के आरंग नगरपालिका क्षेत्र से लगे हुए ग्राम पंचायत बैहार एवं आश्रित ग्राम घुमराभाठा के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों ने आरंग नगर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अपने ग्राम को नगर पालिका क्षेत्र में सम्मिलित करने का आग्रह प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से किया था, जिसे मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ग्राम बैहार व घुमराभाठा को नगरपालिका आरंग में सम्मिलित करवाया तथा उक्त दोनों ग्रामों में नागरिकों के मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु 05 करोड़ 07 लाख रूपये के विकास कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान किया था।

Advertisement

इसी कड़ी में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगरपालिका क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं कार्यकताओं की उपस्थिति में स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें बैहार वार्ड क्रमांक-16 में सी.सी. रोड़, नाली निर्माण एवं स्ट्रीट लाईट ट्यूबलर पोल स्थापना कार्य लागत 01 करोड़ 85 लाख रूपये, पंचायत भवन से रंगमंच तक सी.सी. रोड़ एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 49 लाख 44 हजार रूपये, नेशनल हाईवे से नहर तक सी.सी.रोड़ एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण लागत 39 लाख 18 हजार रूपये, सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य लागत 25 लाख 33 हजार रूपये, प्रस्तावित सांस्कृतिक भवन से महेन्द्र किराना स्टोर तक सी.सी. रोड़ एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण लागत 38 लाख 14 हजार रूपये, प्रस्तावित सांस्कृतिक भवन में बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत 11 लाख 02 हजार रूपये, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निमार्ण कार्य लागत 47 लाख, 83 हजार रूपये, राजीव गांधी चौक निर्माण कार्य लागत 4 लाख 69 हजार रूपये। इस तरह बैहार वार्ड क्र.16 में 04 करोड़ 14 हजार रूपये के 08 विकास कार्यों का मंत्री डॉ. डहरिया ने भूमिपूजन किया। तथा घुमराभाठा वार्ड क्र. 17 में  भूषण घर से घासीदास चौक से स्कूल तक सी.सी.नाली निर्माण कार्य लागत 47 लाख 58 हजार रूपये, घुमराभाठा के विभिन्न स्थानों में सी.सी.रोड़ एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण लागत 33 लाख 77 हजार रूपये, एवं घुमराभाठा में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य लागत 25 लाख 33 हजार रूपये। कुल 01 करोड़ 06 लाख 68 हजार रूपये के 03 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष चन्द्रशेखर चन्द्राकर, उपाध्यक्ष नरसिंग साहू, जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, श्री कोमल सिंह साहू, श्री भारती देवांगन, श्री शरद गुप्ता, श्री समीर गोरी, गौरी बाई देवांगन, खिलावन निषाद, राममोहन लोधी, गीता साहू, विनोद गुप्ता, नंदकुमार यादव, देवनाथ साहू, गणेश बांधे, उपेन्द्र साहू, राजेश्वरी साहू, भरत लोधी, उपेन्द साहू, अब्दुल कादिर गोरी, मनीश चन्द्रकार, सतीष चन्द्राकर, रेखराम पात्रे, रामधनी वर्मा, रामशंकर साहू, निर्मला साहू, बिन्दु कोशले, नंदू साहू, चम्मन कोशले, टिकेश्वर गिलहरे, ऋशभ गोस्वामी, दिनेश्वर तम्बोली, रविकांत साहू, गजेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 05:57:42
Privacy-Data & cookie usage: