’विधानसभा मानसून सत्र 2022 के दौरान कर्मचारियों की लगायी गयी ड्यूटी’….

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-07 | 13:38h
update
2022-07-07 | 13:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’विधानसभा मानसून सत्र 2022 के दौरान कर्मचारियों की लगायी गयी ड्यूटी’….

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया 07 जुलाई 2022 :छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 20 जुलाई से 27 जुलाई 2022 तक संचालित होना है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप शर्मा द्वारा इस अवधि में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु शासकीय अवकाश के दिनों में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-07 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर कार्य सम्पादित किये जाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। 9 जुलाई को राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड 03 श्री ज्ञान प्रसाद भगत तथा भृत्य श्री बाल कुमार, 10 जुलाई को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री दयाशंकर साहू तथा भृत्य श्री नारेन्द्र सिंह, 16 जुलाई को भू- अभिलेख के सहायक ग्रेड 03 के श्री दिव्य कुमार राजवाड़े तथा चौनमेन श्री अर्जून, 17 जुलाई को भू- अभिलेख के सहायक ग्रेड 03 श्री रामेश्वर द्विवेदी तथा निर्वाचन के भृत्य श्री विष्वास साहू, 23 जुलाई को श्रम विभाग के डाटा एन्ट्री आपरेटर श्री परमानंद राजवाड़े तथा महिला बाल विकास श्री मुक्ति कुमार शर्मा, 24 जुलाई को आदिवासी विकास के सहायक ग्रेड-03 श्री नारेन्द्र कुमार विष्वकर्मा एवं राजस्व विभाग प्रोसेस सर्वर श्री लखन राम की डयूटी लगाई गयी है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 21:27:46
Privacy-Data & cookie usage: