मुख्यमंत्री ने वर्चुअली ग्राम बोलबोला के 05 हितग्राहियों को वितरित की गायें…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-07 | 17:08h
update
2022-07-07 | 17:08h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने वर्चुअली ग्राम बोलबोला के 05 हितग्राहियों को वितरित की गायें…

raipur@khabarwala.news

गोधन न्याय योजना के तहत् 873 हितग्राहियों को मिले 3.34 लाख रूपये

कोण्डागांव, 07 जुलाई 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर बेचने वाले पशुपालकों, ग्रामीणों एवं गोठान समूहों को गोबर विक्रय की राशि के वितरण के साथ राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत् 25 हितग्राहियों को अनुदान पर गायों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव विकासखण्ड के बोलबोला ग्राम स्थित गोठान से भी ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम बोलबोला में वर्चुअली 05 हितग्राहियों को 46-46 हजार अनुदान पर दुधारू गायें प्रदान की गई। इस अवसर पर हितग्राही दयासर मण्डावी ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि उनके द्वारा 50 हजार रूपयों की गाय ली गई थी। जिसपर उन्हें 46 हजार का अनुदान प्राप्त हुआ है। जिससे उन्हें प्रतिदिन 12 लीटर दुध प्राप्त हो रहा है। जिसे वे घर के बच्चों को पिलाने के बाद बचे अतिरिक्त दुध को घर-घर जाकर बेच रहे हैं। जिसके लिए उन्हें 50 रूपये प्रति लीटर प्राप्त हो रहे हैं साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत् गाय प्रदान करने हेतु धन्यवाद भी ज्ञापित किया। जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा दयासर को डेयरी के माध्यम से उन्नति करने हेतु बधाई दी गई। दयासर मण्डावी के अलावा पिलुराम मण्डावी, चेतमनी कोर्राम, मनीराम नेताम, चमरू मण्डावी को अनुदान पर गाय प्राप्त हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले के 873 हितग्राहियों को 1674 क्विंटल गोबर के विक्रय हेतु 3.34 लाख रूपयों की राशि प्रदान की गई। इन हितग्राहियों में 108 गोठान समूहों के सदस्य भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मण्डावी, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, अध्यक्ष जिला कृषि स्थाई समिति प्रमिला मरकाम, जनपद सदस्य सुकड़ी नेताम, एसडीएम चित्रकांत ठाकुर, जनपद सीईओ भूपेन्द्र जोशी सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 15:34:47
Privacy-Data & cookie usage: