ऊटी से लायी पुन्नाडी शाल एवं चंदन का स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री को भेँट कर सम्मानित किया भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-07 | 17:11h
update
2022-07-07 | 17:21h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ऊटी से लायी पुन्नाडी शाल एवं चंदन का स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री को भेँट कर सम्मानित किया भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने

ऊटी में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में पत्रकारिता हित में लिए गए निर्णय और छत्तीसगढ़ में लागू पॉलिसी की प्रशंसा की दी जानकारी

बोरवेल में गिरे राहुल के कवरेज में लगे पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से समय मांगा 
सीएम बघेल ने राहुल की मौजूदगी में ही एक सम्मान समारोह आयोजित करने का सुझाव दिया

Advertisement

रायपुर@khabarwala.news भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) छत्तीसगढ़ इकाई ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को तमिलनाडु की प्रसिद्ध साल पुन्नाडी भेंट किया गया। इसके अलावा स्मृति चिन्ह के रूप में चंदन का अशोक स्तंभ,  स्मारिका और छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों के प्रेजेंटेशन की प्रति भेंट की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा उटी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों, जैसे पत्रकारों को जिला व ब्लॉक स्तर तक अधिमान्यता का विस्तार करना, पत्रकारों को पेंशन सुविधा का लाभ देने को लेकर हुई सराहना की जानकारी माननीय श्री भूपेश बघेल को दी गयी।
श्री चौबे ने बोरवेल में गिरे राहुल के कवरेज में लगे पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से समय मांगा, जिस पर श्री बघेल ने राहुल की मौजूदगी में ही जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित करने  का सुझाव एवं आश्वासन दिया है। उनके सुझाव को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी साथियों ने स्वीकार किया! इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में नितिन चौबे (प्रदेश अध्यक्ष) एवं राष्ट्रीय सचिव , मनीष वोरा (महासचिव) एवं राष्ट्रीय सदस्य, गंगेश द्विवेदी (कोषाध्यक्ष) एवं राष्ट्रीय सदस्य ,सुखनंदन बंजारे (उपाध्यक्ष) एवं प्रवक्ता , विश्वनाथ साहू (सचिव), श्रवण यदु ( सचिव ) एवं प्रवक्ता, पवन सिंह ठाकुर (सचिव) एवं संयोजक , , अवधेश मिश्रा, दिलीप साहू, योगेश, अमित मिश्रा , अंकुश शर्मा , लवींदर पाल सिंघोत्रा , शोएब जमशेद, विक्की पंजवानी, संतोष महानंद, अमित बाघ, वैभव पांडेय, अम्बिका मिश्रा, आकांशा तिवारी, स्वाति कौशिक, खुशबू ठाकरे, निधि प्रसाद, सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 16:01:47
Privacy-Data & cookie usage: