’पटना में मिली दीपंजनी ने मुख्यमंत्री बघेल से जाहिर की थी अच्छे स्कूल में पढ़ने की इच्छा, आज हो गए सपने पूरे’…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-05 | 13:44h
update
2022-07-05 | 13:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’पटना में मिली दीपंजनी ने मुख्यमंत्री बघेल से जाहिर की थी अच्छे स्कूल में पढ़ने की इच्छा, आज हो गए सपने पूरे’…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 05 जुलाई 2022:कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के पटना में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें ग्राम अमहर की बच्ची दीपंजनी मिली। जिसने अच्छे स्कूल में पढ़ने की इच्छा जाहिर की थी। आज बच्ची और उसके परिवार के सपने पूरे हुए। दीपंजनी अपने माता-पिता के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल महलपारा पहुंची जहां बच्ची का कक्षा चौथीं में दाखिला कराया गया।

Advertisement

गौरतलब है कि दीपंजनी के दिल में छेद था जिसका आपरेशन हुआ है। इसमें सरकार से मदद मिली थी। इलाज में घर से भी काफी पैसा लगा है। वह अच्छी जगह से पढ़ाई करना चाहती है लेकिन उसके माता पिता की आर्थिक स्थित ठीक नही होने के कारण यह सम्भव नही हो पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल बच्ची का एडमिशन स्वामी आत्मानंद स्कूल में करवाने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में आज बच्ची का एडमिशन पूरा हो गया। दीपंजनी अपने माता-पिता और भाई के साथ खुशी-खुशी स्कूल आयी।

दीपंजनी की माँ ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हमारी सारी चिंताएं दूर कर दी हैं। उन्होंने बच्ची की स्थिति को समझते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल में भर्ती के निर्देश दिये और जिला प्रशासन की पहल पर आज हमारी इच्छाएं पूरी हो गयी। यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत है और इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री बघेल के सदैव आभारी रहेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.05.2026 - 06:01:55
Privacy-Data & cookie usage: