प्रत्येक सोमवार को जनचौपाल में निःशुल्क वितरित किए जाएंगे पौधे…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-04 | 11:17h
update
2022-07-04 | 11:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रत्येक सोमवार को जनचौपाल में निःशुल्क वितरित किए जाएंगे पौधे…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

धमतरी 04 जुलाई 2022 :वृक्षारोपण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से वर्षा ऋतु में प्रतिवर्ष उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधे वितरित किए जाते हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधे निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने जनचौपाल में प्रत्येक सोमवार को आने वाले आवेदकों एवं आवेदकों को पौधे बांटने के निर्देश सहायक संचालक उद्यान को दिए हैं। कलेक्टर ने जनचौपाल के दौरान आए आवेदकों को कलेक्टोरेट परिसर में अपने हाथों से पौधे वितरित किए। साथ ही जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने भी आवेदकों को निःशुल्क फलदार पौधे बांटकर इसका शुभारम्भ किया। उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज से प्रत्येक सोमवार को फलदार पौधे आवेदकों और आगंतुकों को कुल 1200 फलदार पौधे वितरित किए गए। इनमें अमरूद, जामुन, कटहल, पपीता, सीताफल और आंवला के पौधे सम्मिलित हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 13:09:06
Privacy-Data & cookie usage: