राशिफल 2 जुलाई: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-02 | 03:42h
update
2022-07-02 | 03:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 2 जुलाई: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ बहुत अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है लेकिन शुभता बरकरार रहेगी आपकी। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी है। धन का आगमन बना रहेगा। एक शुभ समय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रेम व्‍यापार सभी को लेकर। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। रौब और रुआब बना रहेगा। राजसत्‍ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर मामले में। सूर्येदेव को जल अर्पित करते रहें।

Advertisement

 

कर्क-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भरपूर सहयोग देगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं कही जाएगी। बजरंग बली की अराधना करें। काली वस्‍तु का दान करें।

 

सिंह-मन व्‍यथित रहेगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। प्रेम और संतान को लेकर मन व्‍यथित रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। स्‍वास्‍थ्‍य भी करीब-करीब ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

कन्‍या-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

तुला-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। पिता का साथ होगा। व्‍यापारिक समस्‍याएं दूर होंगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करते रहें।

 

वृश्चिक-भाग्‍यवश कुछ काम होगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग लेने का भी मौका मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। तांबे की कोई भी वस्‍तु अपने पास रखें। शुभ होगा।

 

धनु-जोखिम भरा समय है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। बजरंग बाण का पाठ करें। काली वस्‍तु का दान करें।

 

मकर-भरपूर आनंददायक समय है। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अद्भुत समय है। बड़ा आनंददायक समय है हर मामले में। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। आपकी विजय होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और संतान का साथ है। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। हरी वस्‍तु पास रखें।

 

मीन-लिखने-पढ़ने के लिए बढ़िया समय है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक से भी शुभ समय है। लाल वस्‍तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 14:47:53
Privacy-Data & cookie usage: