मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-02 | 10:46h
update
2022-07-02 | 10:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 02 जुलाई 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया,

कार्यक्रम स्थल पर रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस श्री शरद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित भवन का फीता काटा

रियल इस्टेट (रेगुलेशन एन्ड डेवलोपमेन्ट) एक्ट 2016 के तहत रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए रेरा और रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल फोरम बनाए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में खाद्य एवँ संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, श्री देवेन्द्र यादव, श्री प्रकाश नायक, श्री मोहित केरकेट्टा, श्री यू.डी. मिंज, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, श्री चंदन कश्यप और कार्यक्रम स्थल पर रियल स्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस श्री शरद कुमार गुप्ता, छत्तीसगढ़ लोक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री टी.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर आधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री आर.पी. शर्मा, राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री एन.सी. सांखला, महाधिवक्ता श्री सतीशचंद्र वर्मा, राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग की रजिस्ट्रार सुश्री उदय लक्ष्मी परमार, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री आर. के. तिवारी भी उपस्थित हैं

रेरा या अन्य एड्यूडिकेटिंग अथॉरिटी के निर्णय से असंतुष्ट पक्ष रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील कर सकेंगे

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि उपभोक्ताओं और कॉलोनाइजरों के हितों के संरक्षण में रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल एक महत्वपूर्ण फोरम साबित होग।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 10:22:57
Privacy-Data & cookie usage: