सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-01 | 16:34h
update
2022-07-01 | 16:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा…

raipur@khabarwala.news

– राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर शुरू हुई सेवा, ग्रामीणों को होगा फायदा

बिलासपुर, तखतपुर, 1 जुलाई 2022 स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बेहतर जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में क्षेत्रीय आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तखतपुर में ईसीजी जांच और गले में किसी भी प्रकार की वस्तु निगल जाने से बच्चो और बड़ो को होने वाली परेशानियों का इलाज सुलभ होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही मरीजों को अब उपचार सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

इसके लिए केन्द्र में ईसीजी और अत्याधुनिक डिस्प्ले लेंगोस्कोप मशीन लगाई गई है। इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील हंसराज ने बताया: “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर अत्याधुनिक मशीनों के जरिए जांच और उपचार सुविधा की शुरूआत की गई है। मशीन नहीं होने की वजह से ईसीजी जांच और गले में कुछ फंस जाने से हुई परेशानी के लिए भी मरीजों को दूसरे जगह रेफर करना पड़ता था। जिसके लिए मरीजों को हजारो रूपए खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब लोगों को यह सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही निःशुल्क मिलेगी। साथ ही गले में किसी भी प्रकार की वस्तु निगल जाने से बच्चो और बड़ो को होने वाली परेशानियों का भी आधुनिक दूरबीन पद्धति से उपचार भी संभव होगा।“

आगे उन्होंने बताया “स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले और यहां आने वाले मरीज संतुष्ट होकर लौटें इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। ओपीडी पहुंचने वालों में लगभग 5-10 मरीजों को इन जांच और उपचार की जरूरत पड़ती थी। हालांकि सरकारी अस्पतालों पर अब लोगों को भरोसा हो रहा है, जिसका परिणाम है कि पहले जहां 40-50 ओपीडी प्रतिदिन रहता था वहीं इसकी संख्या अब 150-180 तक पहुंच गई है।“

उचित खान-पान की भी सलाह- केन्द्र आने वाले मरीजों को कोविड नियमों का पालन करने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। साथ ही मौसमी बीमारियों के लक्षण और बचाव के साथ ही स्वच्छता के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाता है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.04.2025 - 21:11:37
Privacy-Data & cookie usage: