मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-01 | 04:50h
update
2022-07-01 | 04:50h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 1 जुलाई 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। श्री बघेल ने आज यहां रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए रथयात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग एक जगह भीड़ लगाने से बचें और मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 08:36:55
Privacy-Data & cookie usage: