अंजोरा गौठान को प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान बनाने के लिए समूह की महिलाओं ने मिलकर की मेहनत : कलेक्टर – www.khabarwala.news

अंजोरा गौठान को प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान बनाने के लिए समूह की महिलाओं ने मिलकर की मेहनत : कलेक्टर

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-30 | 16:15h
update
2022-06-30 | 16:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अंजोरा गौठान को प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान बनाने के लिए समूह की महिलाओं ने मिलकर की मेहनत : कलेक्टर
अंजोरा गौठान को प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान बनाने के लिए समूह की महिलाओं ने मिलकर की मेहनत : कलेक्टर – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 30 जून 2022 :कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज गौठान निरीक्षण दिवस के अवसर पर अंजोरा गौठान का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने समूह की महिलाओं से कहा कि आप सभी लोगों की मेहनत से अंजोरा गौठान प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान बना है और इसके लिए सरपंच ने भी काफी मेहनत की है। शासन जनसामान्य की भलाई के लिए कार्य कर रही है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना यहां साकार हुई है और यह गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में स्थापित हुआ है। विगत एक वर्ष में तेजी से निर्माण कार्यों को पूरा करते हुए इसे मूर्त रूप प्रदान किया गया। यहां सघन पौधरोपण किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा गणेश गुलाल प्राईवेट लिमिटेड से अनुबंध कर यहां गुलाल, चंदन, कुमकुम, अगरबŸाी निर्माण कार्य व्यापक पैमाने पर प्रारंभ किया गया। जिसका लाभ आप सभी को हमेशा मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत यहां पौधरोपण किया गया है जिससे जल का स्तर भी अच्छा होगा। स्टेडियम अच्छा बन गया है। ओपन जिम बच्चों एवं सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। आने वाले वर्षों में यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने समूह की महिलाओं से बातचीत के दौरान कहा कि आप सभी को जो आय हो रही है उसे बैंक में सुरक्षित रखें। किसी भी चिटफंड कंपनी के धोखे में आकर अपना पैसा न लगाए।   

Advertisement

समूह की महिलाओं ने कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर के राजनांदगांव जिले से स्थानांतरण होने पर उन्हें भावमय विदाई दी। समूह की महिलाओं ने खुमरी पहनाकर उनके प्रति अपना सम्मान एवं आत्मीयता प्रगट की। समूह की श्रीमती लोकेश्वरी ने कलेक्टर को बताया कि पहले मजदूरी से आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन अब गौठान में कार्य मिलने से आमदनी बढ़ी और परिवार को बहुत सहयोग मिला रहा है। घर परिवार अच्छे से चल रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा उनका बीमा भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि गुलाल चंदन टिकिया से 8 लाख 45 हजार रूपए की आय हुई है। समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट से 1 लाख 63 हजार रूपए की लाभांश राशि भी मिली है। सामुदायिक बाड़ी से 26 हजार 500 रूपए की सब्जी बिक्री हुई है। फूलों की खेती, मशरूम उत्पादन एवं मत्स्य पालन से भी आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन को महिला समूह को मिले इस मान-सम्मान के लिए बहुत धन्यवाद दिया। जिला प्रशासन को राह दिखाने के लिए शुक्रिया कहा। श्रीमती भुनेश्वरी ने कहा कि अब बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह हो रही है और और अब बचत कर पाएंगे। बीपीएम श्री सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि कभी सोचे नहीं थे कि ऐसा सुन्दर गौठान बनेगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस अवसर पर गणेश गुलाल कंपनी के अनुबंध के अनुसार समूह के ऋण भार को कम करने के लिए 1 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। बीपीएम श्री सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार यहां कार्य किया गया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने हर हफ्ते गौठान की मॉनिटरिंग की। राजनांदगांव विकासखंड में 11 गौठान अच्छे बने हैं जहां आजीविका गतिविधियां चल रही हैं। श्री शैलेश साहू ने कलेक्टर को बिहान समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्री सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्राकर ने वृदांवन रसोई पहुंचकर वहां छŸाीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लिया। इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस, श्री फैज मेनन, सरपंच श्रीमती अंजू शैलेश साहू, गौठान नोडल श्री बलवीर सिंह, गौठान सचिव आशुतोष सिंह राजपूत, गौठान समिति के अध्यक्ष श्री भूषणदास साहू एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
17.04.2025 - 02:54:16
Privacy-Data & cookie usage: