पुलिस विभाग में पांच SI, आठ ASI, पां हेड कॉन्स्टेबल और 29 कॉन्स्टेबल का तबादला…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-30 | 09:35h
update
2022-06-30 | 09:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पुलिस विभाग में पांच SI, आठ ASI, पां हेड कॉन्स्टेबल और 29 कॉन्स्टेबल का तबादला…

Advertisement

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 51 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। जिसमें 4 टीआई,5 एसआई,8 एएसआई,5 प्रधान आरक्षक और 29 आरक्षक शामिल हैं। इस संबंध में जिले के एसपी चंद्रमोहन सिंह ने आदेश भी जारी कर दिया है।

जारी किए गए आदेश के मुताबिक, रक्षित केंद्र मुंगेली से निरीक्षक गौरव पांडे को सिटी कोतवाली मुंगेली भेजा गया है। गौरव यहां अब टीआई बनाए गए हैं। कोतवाली थाने से केशरपराग बंजारा को यातायात शाखा भेज दिया गया है। अब तक लोरमी थाना प्रभारी के जिम्मेदारी संभाल रहे एन. बी सिंह को एसपी कार्यालय में रीडर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार विश्वजीत सिंह को यातायात शाखा से भेजकर सरगांव थाना प्रभारी बनाया गया है।

एसपी ने ये आदेश किया है जारी…

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.03.2026 - 10:17:21
Privacy-Data & cookie usage: