डीएसपी.मुख्यालय श्री जी.सी.पति,मुख्य लिपिक साहू सहित उप निरी.साहू हुए ससम्मान पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-30 | 11:43h
update
2022-06-30 | 11:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
डीएसपी.मुख्यालय श्री जी.सी.पति,मुख्य लिपिक साहू सहित उप निरी.साहू हुए ससम्मान पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त…

raipur@khabarwala.news

झानू नागेश /धमतरी: धमतरी पुलिस*-30-06-22

*पुलिस अधीक्षक धमतरी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह,गिफ्ट, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित*

दिनांक 30/06/2022 को धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति, मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ) श्री मान सिंह साहू,उप निरीक्षक श्री चिरौंजी लाल साहू की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए।

Advertisement

जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल, गिफ्ट एवं श्रीफल से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिये।

 

सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति उप निरीक्षक के पद पर दिनांक 09-12-1988 में भर्ती होकर जिला राजनांदगांव, रायपुर ,बिलासपुर,कवर्धा ,दुर्ग दंतेवाड़ा ,अंबिकापुर, जशपुर, धमतरी जिले में पदस्थ रहकर कार्यरत रहे तथा 33 वर्ष 6 माह तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान किये हैं।

 

इसी प्रकार मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ) श्री मान सिंह साहू सहा.उप निरीक्षक (अ)के पद पर दिनांक 01-09-1983 में भर्ती होकर जिला रायपुर एवं जिला धमतरी पुलिस कार्यालय में पदस्थ रहकर कार्यरत रहे। इन्होंने पुलिस विभाग में लगभग 39 वर्ष 05 माह तक सेवा प्रदान किया गया है।

 

उप निरीक्षक श्री चिरौंजी लाल साहू आरक्षक के पद पर दिनांक 20-11-1981 को भर्ती होकर जिला रायपुर एवं जिला धमतरी में विभिन्न थानों मे पदस्थ रहकर कार्यरत रहे। पुलिस विभाग में लगभग 40 वर्ष 7 माह तक अपनी सेवाएं प्रदान किया गया है।

 

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति ने अपने अनुभव को उपस्थित स्टॉफ के साथ साझा किया। मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ) श्री मान सिंह साहू,उप निरीक्षक श्री चिरौंजी लाल साहू ने भी अपना अपना अनुभव साझा किया।

 

पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को आश्वस्त किया की भविष्य में कभी मेरी जरूरत पड़े तो सीधे आप लोग मेरे पास चले आना मैं आप लोगों का सहयोग जरूर करुंगा।

 

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति,उप पुलिसअधीक्षक(I.U.C.A.W.) श्रीमती सारिका वैद्य,उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती रागिनी मिश्रा, निरीक्षक श्रीमती सत्यकला रामटेके, प्रभारी शिकायत शाखा, सेवा निवृत्त मुख्य लिपिक श्री मानसिंह साहू निरीक्षक(अ),रक्षित निरीक्षक श्री के.देव राजू,श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव उप निरीक्षक(अ) ,स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला,श्री सनत वर्मा उनि.(अ),सूबेदार श्रीमती रेवती वर्मा,सउनि.प्रेम प्रसाद उपाध्याय,दिनेश चंदेल,शिव मिश्रा एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दिये।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.09.2024 - 03:46:13
Privacy-Data & cookie usage: