www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
रायपुर, 29 जून 2022 :कभी घर की चारदीवारी में चूल्हा चौका करने वाले हाथ इन दोनों एलईडी बल्ब बना रहे हैं, जिनसे लोगों के घर रोशनी हो रही है। अपनी कार्यकुशलता से ये महिलाएं एलईडी बल्ब सहजता से असेम्बल कर रही है।
महज 10 दिनों के प्रशिक्षण में इन्होंने एलईडी बल्ब असेंबल करना सीख गईं हैं। शिवकुमारी और मीना कुमारी इसे बखूबी बना रही हैं। इन्होंने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से असेम्बल की हुई बल्ब जलाकर दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा इसी तरह जीवन में उजाला भरते रहो।