प्रशासनिक फेरबदल: राज्य के 19 जिलों के कलेक्टर सहित 37 IAS का तबादला…

raipur@khabarwala.news

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इस साल का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के 37 अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे।

कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोण्डागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हाे रहे हैं उनमें, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, दुर्ग, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर-रामानुजगंज और मुंगेली शामिल है।

 

मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक रीता शांडिल्य सदस्य राजस्व मंडल, सुश्री आर शंगीता सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री गतिशील योजना का अतिरिक्त प्रभार, पी. दयानंद संचालक आयुष, हिमशिखर गुप्ता विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार, जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव जल संसाधन विभाग, भीमसिंह कलेक्टर रायगढ़ से सीईओ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण और अतिरिक्त प्रभार आयुक्त वाणिज्यिक कर का अतिरिक्त प्रभार, सत्यनारायण राठौर पंजीक फर्म्स एवं संस्थाएं, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन के अलावा प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार, डॉ. प्रियंका शुक्ला कलेक्टर कांकेर जिला, डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई विशेष सचिव कृषि विभाग के साथ नोडल अधिकारी नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं योधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी माटीपूजन, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सदस्य सचिव नवा मिशन बनाए गए हैं।

सौरभ कुमार बिलासपुर, सर्वेश्वर भुरे रायपुर कलेक्टर

सौरभ कुमार रायपुर कलेक्टर से बिलासपुर कलेक्टर, डोमन सिंह बलौदाबाजार कलेक्टर से राजनांदगांव कलेक्टर, सुश्री रानू साहू कोरबा कलेक्टर से कलेक्टर रायगढ़, सारांश मित्तर बिलासपुर कलेक्टर से प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवपलमेंट कॉर्पोरेशन, रमेश कुमार शर्मा कलेक्टर कबीरधाम से संचालक समाज कल्याण और संचालक भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेश कुमार साहू आयुक्त गृह निर्माण मंडल को सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार, चंदन कुमार कलेक्टर कांकेर को बस्तर कलेक्टर, डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे दुर्ग कलेक्टर से रायपुर कलेक्टर, भोसकर विलास संदिपान कलेक्टर बेमेतरा से मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दीपक सोनी कलेक्टर दंतेवाड़ा को कलेक्टर कोंडागांव, संजीव कुमार झा कलेक्टर सरगुजा से कलेक्टर कोरबा, जितेंद्र कुमार शुक्ला कलेक्टर जांजगीर-चांपा से कलेक्टर बेमेतरा जिला, जन्मेजय महोबे कलेक्टर बालोद से कलेक्टर कबीरधाम जिला, रजत बसंल कलेक्टर बस्तर से कलेक्टर बलौदाबाजार जिला, पुष्पेंद्र कुमार मीणा कलेक्टर कोंडागांव से कलेक्टर दुर्ग जिला बनाए गए हैं।

तारण प्रकाश जांजगीर, गौरव कुमार बालोद कलेक्टर

तारन प्रकाश सिन्हा कलेक्टर राजनांदगांव से कलेक्टर जांजगीर-चांपा जिला, गौरव कुमार सिंह कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर बालोद जिला, विनीत नंदवार कलेक्टर सुकमा से कलेक्टर दंतेवाड़ा जिला, कुंदन कुमार कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज से कलेक्टर सरगुजा, विजय दयाराम आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर से कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज जिला, हरीश एस सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर से कलेक्टर सुकमा, राहुल देव अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा से कलेक्टर मुंगेली, सुश्री जयश्री जैन अपर कलेक्टर बिलासपुर को सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर, डॉ. फरिहा आलम सीईओ जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा को सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, गोपाल वर्मा अपर कलेक्टर रायपुर से सीईओ जिला पंचायत बलादौबाजार-भाठापारा, चंद्रकांत वर्मा सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण अपर कलेक्टर कांकेर, प्रतिष्ठा ममगाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलौदाबाजार को आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर, जितेंद्र यादव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर को सीईओ जिला पंचायत जशपुर स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *