मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बालाछापर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्व- सहायता समूह शेड, गौठान में स्थपित तेल, आटा चक्की एवं धान कुटाई मशीन का अवलोकन किया…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-27 | 09:31h
update
2022-06-27 | 09:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बालाछापर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्व- सहायता समूह शेड, गौठान में स्थपित तेल, आटा चक्की एवं धान कुटाई मशीन का अवलोकन किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 27 जून 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बालाछापर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्व- सहायता समूह शेड, गौठान में स्थपित तेल, आटा चक्की एवं धान कुटाई मशीन का अवलोकन किया।

इस मौके पर सहेली स्व- सहायता समूह की महिला मीरा देवी ने बताया कि मुर्गीपालन से उन्हे अब तक 30 हजार से अधिक की आमदनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने यहां 800 हेक्टेयर में निर्मित स्व- सहायता समूह के उद्यान का अवलोकन भी किया।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालाछापर गौठान में राधा रानी स्व सहायता समूह द्वारा संचालित बायोफर्टिलाइजर यूनिट का किया अवलोकन

इस यूनिट में गोबर गोमूत्र तथा गुण का प्रयोग कर बायो कंपोस्टिंग तरल जैविक खाद बनाया जाता है

यह तरल जैविक खाद न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है । भूमि में कार्बन के तत्व को बढ़ाता हैऔर खेतों में खरपतवार को नहीं होने देता। यह तरल जैविक खाद फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणुओं को भी नष्ट करता है। इस तरल जैविक खाद से भूमि को 50 -88 प्रकार के माइक्रो तत्व मिलते हैं।

खाद के प्रयोग से भूमि में हर साल कार्बन तत्व की मात्रा 0.25से 0.5 % तक बढ़ सकती है

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.09.2024 - 04:18:13
Privacy-Data & cookie usage: