राशिफल 24 जून: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-24 | 07:35h
update
2022-06-24 | 07:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 24 जून: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष – नकारात्‍मक सोच और प्रवृति अभी बनी रहेगी। बहुत जल्‍द आप इससे निकलेंगे लेकिन अभी थोड़ी असमंजस की स्थिति शारीरिक और जीवनसाथी को लेकर बनी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम, प्रेम और संतान के दृष्टिकोण से सही समय होगा। सूर्यदेव को जल दें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ – अज्ञात भय परेशान करेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी हिली हुई रहेगी। कुछ भी सही समझ नहीं आएगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। साझेदारी में समस्‍या आएगी। व्‍यवसायिक उथल-पुथल रहेगी लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य और मन मस्तिष्‍क सही काम करेगा जिसकी वजह से आप निकल जाएंगे इस विषम परिस्थिति से भी। व्‍यापार सही रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मिथुन – मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य सही रहेगा। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा। आय के मार्ग की समीक्षा करके ही उसे प्रशस्‍त करेंगे। बाकी प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। प्रेम बना हुआ है। मां काली की अराधना करते रहें।

Advertisement

 

कर्क – स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। इसमें समस्‍या दिख रही है। व्‍यवसायि‍क स्थिति ठीक-ठाक है लेकिन किसी नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। राजनीतिक गलियारों में आपके बारे में थोड़ी नकारात्‍मक बातें चल रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्‍यापार मध्‍यम कहा जाएगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें। बजरंग बाण का पाठ करते रहें। उनका दर्शन करते रहें। शुभ होगा।

सिंह – यात्रा में कष्‍ट हो सकता है। पूजा-पाठ में अतिवादिता से बचें। मान-सम्‍मान को ठेस लगने वाली बातें न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करते रहें।

कन्‍या – स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर विषम परिस्थिति है। कोई रिस्‍क न लें। चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चलते रहेंगे, इसमें रफ्तार आएगी। लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

 

तुला – जीवनसाथी के साथ परेशानी बढ़ सकती है। अति भावुकता में कोई निर्णय न लें। प्रेम में अतिवादिता से बचें। संतान पर ध्‍यान दें। कोई नई व्‍यापारिक शुरुआत न करें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्‍क न लें। मध्‍यम समय कहा जाएगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक – शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु – बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। विद्यार्थियों में असमंजस बना रहेगा। प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक है। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

 

मकर – बहुत शांत होकर चीजों को निपटाएं। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है जीवन में। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम क्‍योंकि रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम, संतान, व्यापार उत्‍तम है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ – हार्ड एनर्जी ज्‍यादा रहेगी। अक्रामकता बढ़ी रहेगी। थोड़ा ध्‍यान दें। व्‍यापारिक सफलता का योग है लेकिन गलत रास्‍ते न अपनाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यापार ठीक है। अन्‍य स्थितियां भी ठीक हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन – पूंजी का निवेश बिल्‍कुल न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम में दूरी या थोड़ी नकारात्‍मक सोच हो सकती है। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सब कुछ मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 14:56:38
Privacy-Data & cookie usage: