कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-24 | 14:22h
update
2022-06-24 | 14:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण…
कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

घनश्याम यादव/देवभोग -गरियाबंद@खबरवाला न्यूज :- कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज जिले के छुरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कोसमबुड़ा में नवनिर्मित एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री अविनाश भोई तथा पी.डब्ल्यू.डी,पी.एच.ई, जनपद सीईओ, आदिवासी विकास, विद्यालय के प्राचार्य एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement

कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण… – www.khabarwala.news - 2

कलेक्टर श्री मलिक ने एकलव्य विद्यालय में पानी की उचित व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को बहेरभांठा से पाइप लाइन के माध्यम से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था तथा विद्यालय के आसपास पानी की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिये। उन्होंने एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य को कुर्सी, टेबल, व्हाईट बोर्ड एवं अन्य व्यवस्था करके विद्यालय को शीघ्र प्रारंभ करने निर्देशित किया।

इसी प्रकार पंचायत प्रतिनिधि और जनपद सीईओ को एकलव्य विद्यालय के मैदान समतलीकरण हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। वहीं वाटर हार्वेस्टिंग के उचित प्रबंधन हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.04.2025 - 13:09:11
Privacy-Data & cookie usage: