गरियाबंद में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ : नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश देकर और तिलक लगाकर किया स्वागत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-16 | 16:47h
update
2022-06-16 | 16:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गरियाबंद में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ : नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश देकर और तिलक लगाकर किया स्वागत…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गरियाबंद 16 जून 2022 :आज 16 जून को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर सभी नवप्रवेशी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मुंह मीठा किया गया और गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक देकर स्वागत किया गया। जिसमें स्वामी आत्मानंद हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद, पूर्व माध्यमिक शाला डाक बंगला गरियाबंद एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद के 10-10 नवप्रवेशी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, श्रीमती श्रद्धा राजपूत, डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक, पूजा बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर, जिला परियोजना समन्वयक श्री श्याम चन्द्राकर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद श्री आर.पी. दास, बीआरसीसी गरियाबंद श्री लखन साहू, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, बीआरसीसी फिंगेश्वर श्री टी.के. यदु व बीआरसीसी मैनपुर श्री एस.के. नागे, प्राचार्य श्रीमती वंदना पांडे, शाला प्रबंधन समिति से श्री सेवा गुप्ता सहित शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 21:47:15
Privacy-Data & cookie usage: