भारत में कोरोना के 24 घंटे में 8 हजार नए केस, 15 मरीजों की गई जान, एक्टिव केस 53 हजार के पार… – www.khabarwala.news

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 8 हजार नए केस, 15 मरीजों की गई जान, एक्टिव केस 53 हजार के पार…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-15 | 05:50h
update
2022-06-15 | 05:50h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भारत में कोरोना के 24 घंटे में 8 हजार नए केस, 15 मरीजों की गई जान, एक्टिव केस 53 हजार के पार…
भारत में कोरोना के 24 घंटे में 8 हजार नए केस, 15 मरीजों की गई जान, एक्टिव केस 53 हजार के पार… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 8000 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 15 और लोगों की मौत भी कोविड इस दौरान हुई। लगातार दो दिन 8 हजार से अधिक नए केस आने के बाद कल के अपडेट में कुछ कमी आई थी।

हालांकि, आज एक बार फिर नए केस का आंकड़ा 8 हजार के करीब पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार देश में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 5 लाख 24 हजार 792 हो गई है। वहीं एक्टिव केस भी 3089 की वृद्धि हुई है। देश में सक्रिय मामले अब बढ़कर 53,637 हो गए हैं। इस बीच 5718 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

इन सबके बीच कोविड वैक्सीन की 195 करोड़ (13,58,607) से ज्यादा डोज अभी तक देश में लगाई जा चुकी है। इसमें 13 लाख 58 हजार 607 डोज मंगलवार को लगाई गई। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 4 लाख 40 हजार 278 कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.04.2025 - 10:15:51
Privacy-Data & cookie usage: