कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: एक दिन में मिले 8 हजार से ज्यादा केस, 10 मरीजों की मौत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-11 | 07:53h
update
2022-06-11 | 07:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: एक दिन में मिले 8 हजार से ज्यादा केस, 10 मरीजों की मौत…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नई दिल्ली : देश में बीते दिन कोरोना के 8,329 नए केस मिले और 10 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 4,216 लोग रिकवर भी हुए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई। फिलहाल रिकवरी रेट 98.69% है। इस समय एक्टिव केस 40,370 हैं, जिसकी दर 0.09% है।

डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41%, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.75% है। वहीं, शुक्रवार को 3,44,994 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 85.45 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। देश भर में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 194.92 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

 

महाराष्ट्र में चार महीने बाद 3,081 केस आए

वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को पिछले करीब चार महीनों में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,081 नए मामले सामने आए, लेकिन किसी मरीज की जान नहीं गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार अकेले राज्य की राजधानी मुंबई में 1,956 नए मामले सामने आये। गुरुवार को राज्य में 2813 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हो गई थी।

दिल्ली में कोरोना के 655 नए केस मिले

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 655 और मरीज मिले व 2 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं संक्रमण दर 3.11 फीसदी रही। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन 600 से ज्यादा नए मामले मिले और संक्रमण दर तीन प्रतिशत से अधिक रही। गुरुवार को 622 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी, दो मरीजों ने दम तोड़ा था और संक्रमण दर 3.17 फीसदी थी।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 00:17:19
Privacy-Data & cookie usage: