मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-11 | 08:52h
update
2022-06-11 | 08:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 11 जून 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे 11 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बालक राहुल साहू के माता-पिता से बात कर उन्हें राहुल की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें, राहुल की सकुशल वापसी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को बाहर निकालने के लिए मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं। विशेषज्ञों को इस कार्य में लगाया गया है

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर और एसपी को राहुल के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए

इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और विधायक श्री देवेंद्र यादव भी उपस्थित थे

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 08:56:36
Privacy-Data & cookie usage: