राजधानी में भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-08 | 09:23h
update
2022-06-08 | 09:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजधानी में भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर : राजधानी पिछले 7 दिनों में 4 दिन लू की चपेट में है। पिछले 11 साल में ऐसा तीसरी बार हो रहा है कि राजधानी सबसे ज्यादा तप रही है। पिछले 11 साल में जून का सर्वाधिक तापमान का रिकार्ड 2012 में 46.9 डिग्री रहा था। यह रिकार्ड अभी तक नहीं टूटा है। अभी तक एक सप्ताह में रायपुर का सर्वाधिक तापमान 45.1 डिग्री रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं।

इस बार जून की भीषण गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है। मार्च में पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ी, लेकिन लू चलने के दिनों की संख्या 4 से 5 ही है। ऐसी ही स्थिति अप्रैल में रही। मई में भीषण गर्मी व लू से राहत रही। पिछले 11 साल में मई में पहली बार ऐसा हुआ कि एक दिन भी लू नहीं चली।

लगातार ऊपरी हवा का चक्रवात व द्रोणिका जैसे सिस्टम बनने से बादल छाए और हल्की वर्षा भी हुई। जून के तेवर पहले दिन से कड़े हैं। पहले ही दिन पारा 43 डिग्री को पार गया। इसके बाद 44 डिग्री या इससे ऊपर ही रहा। सुबह से गर्म हवा चलने के कारण दोपहर भी काफी गर्म रही है। लू के थपेड़ों के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। दोपहर मुख्य मार्ग भी सूने नजर आते हैं। दोपहर की गर्मी का असर है कि शाम 5 से 7 बजे तक गर्म हवा चलती है। इससे रात भी काफी गर्म रहने लगी है। रात में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.02.2026 - 14:12:36
Privacy-Data & cookie usage: