तकनीकी कर्मचारियों के लिए ‘‘सेफ्टी परेड’’ का आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-07 | 14:11h
update
2022-06-07 | 14:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
तकनीकी कर्मचारियों के लिए ‘‘सेफ्टी परेड’’ का आयोजन…

raipur@khabarwala.news

विद्युत दुर्घटना से बचाव व उसके उपायों को लेकर हुई कार्यशाला

बेमेतरा 07 जून 2022 :छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा संभाग के मैदानी अमलों में कार्यरत विद्युत कर्मियों हेतु कल 06 जून 2022 को एकदिवसीय ‘‘सेफ्टी परेड’’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री उमेश ठाकुर के द्वारा तकनीकी एवं ठेका कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने एवं लाइन मेन्टेनेंस तथा एरियर्स रिकवरी के उपायों के विशय में जानकारी दी गयी। श्री ठाकुर ने कहा कि ज्यादातर हादसे छोटी-छोटी लापरवाही से होते हैं, इसलिए बचाव के साधनोें का पूरा उपयोग कर ही बिजली का कार्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि थोड़ी से लापरवाही से जान जा सकती है इसलिए विद्युत सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांतों को समझकर और पालन करके ही विद्युतीय दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। उन्होंने मैदानी अमलों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत कनेक्शन में सहीं अर्थिंग बहुत महत्वपूर्ण है, ये बात सभी उपभोक्ताओं को बताएं और स्वयं भी इसकी जांच भी करें।

Advertisement

सहायक अभियंता श्री गुलाब साहू तथा कनिष्ठ अभियंता श्री अभिशेक राठी एवं श्री अभितोश घोष ने मैदानी अमलों को सुरक्षा उपकरणों जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर, डिस्चार्ज राड आदि का उपयोग करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपकरणों की नियमित तौर से जांच करें और खराब होने पर तत्काल बदलें। सुरक्षा उपकरण जैसे डिस्चार्ज राड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्तानों आदि के सुरक्षात्मक उपयोग के बारे में विस्तार से बताते हुए कर्मचारियों के द्वारा किस प्रकार इनका उपयोग करना है इनको प्रायोगिक तौर से दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी कर्मचारियों द्वारा अपने सुरक्षा संबंधित अनुभवों एवं कार्य के दौरान आने वाले परेशानियों को भी साझा किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा सबडिविजन के समस्त वितरण केंद्रों के तकनीकी कर्मचारी उपस्थित हुए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.06.2026 - 20:55:02
Privacy-Data & cookie usage: