मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का किया अवलोकन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-06 | 17:18h
update
2022-06-06 | 17:18h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का किया अवलोकन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 6 जून, 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गांधी ग्राम कुलगाँव में पूजा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से बातचीत की और आहार निर्माण की विधि, उपलब्ध बाजार और प्राप्त आय की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 18 क्विंटल आहार का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है। आहार को स्थानीय कृषक एवं व्यवसायियों द्वारा क्रय किया जा रहा है। 1 दिन में 5-8 क्विंटल तक का क्विंटल आहार का निर्माण स्थापित संयंत्र द्वारा किया जाता है।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समूह की महिलाओं से आहार निर्माण की विधि की जानकारी ली, महिलाओं ने बताया कि आहार निर्माण के लिए मक्का, कोरहा, सरसो खल्ली, सोयाबीन खल्ली, मछली का नचुरा एवं मछली के तेल मिलाकर मछली का आहार बनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की सराहना की और खूब तरक्की करने की बधाई दी।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा  निर्माण किये गए 10 क्विंटल मछली आहार (फ्लोटिंग) वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 07:03:49
Privacy-Data & cookie usage: