भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास…

www.khabarwala.news

schedule
2022-06-04 | 09:28h
update
2022-06-04 | 09:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास…

raipur@khabarwala.news

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी 39.75 करोड़ राशि के 106 विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, 4 जून 2021 :अपने भानुप्रतापपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भानुप्रतापपुर के लोगों को 39.75 करोड़ रुपए के 106 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

Advertisement

उन्होंने 30.10 करोड़ रूपयों के 101 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 9.64 करोड़ रूपयों के 05 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

श्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 13.64 करोड़ रूपयों के 20 विकास कार्यों, जल संसाधन विभाग के 4.83 करोड़ रूपयों के 02 विकास कार्यो, समग्र शिक्षा अंतर्गत शाला भवन निर्माण हेतु 21.85 लाख रूपयों, लोक निर्माण विभाग के 4.22 करोड़ रूपयों के 02 विकास कार्यों, जिला खनिज संसथान न्यास निधी के द्वारा 6.93 करोड़ लागत के 76 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।

उन्होंने जल संसाधन विभाग के 3.46 करोड़ लागत के 02 विकास कार्यों, 5.71 करोड़ लागत से बने लोक निर्माण विभाग के 02 विकास कार्यो तथा सीएससी दुर्गूकोंदल में 46.95 लाख लागत से बने ऑपरेशन कक्ष का लोकार्पण भी किया।

स्थानीय जनजातीय संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण एवं आने वाली पीड़ियों को संस्कृति के गौरव को बढ़ाने हेतु भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1.91 करोड़ लागत से बनाये जा रहे 23 गोटूलों एवं स्थानीय कलाकारों की कला को मंच प्रदान करने हेतु 1.30 करोड़ की लागत से 26 रंगमंचों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 2.79 करोड़ की लागत से 14 गांवों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य गोदामों का निर्माण कराया जायेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.09.2024 - 22:42:36
Privacy-Data & cookie usage: